

शुक्रवार को नई दिल्ली में Korfball Premier League (KPL) का भव्य लॉन्च किया गया. यह भारत की पहली प्रोफेशनल लीग है, जो मिक्स्ड जेंडर स्पोर्ट ‘कॉर्फबॉल’ को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है. इस लीग की सबसे खास बात है इसका विजन- 'नया खेल, नई सोच', जिसका मकसद खेल के जरिए जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देना है.



