

भारतीय खेलों के इतिहास में एक क्रांतिकारी अध्याय जुड़ गया है। दिल्ली के शंगरी-ला ईरोस में एक ऐसे खेल की शुरुआत हुई है जो न केवल रोमांचक है, बल्कि समाज की पुरानी सोच को भी चुनौती देता है। ‘नया खेल, नई सोच’ के विजन के साथ भारत की पहली Korfball Premier League (KPL) का आधिकारिक तौर पर आगाज़ हो चुका है।



