

भारतीय खेल जगत में एक अहम पड़ाव के रूप में, नई दिल्ली में कॉर्फबॉल प्रीमियर लीग (KPL) की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है. यह देश की पहली प्रोफेशनल लीग है, जो पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देती है और इस खेल को आगे बढ़ाने का काम करेगी.केपीएल का मकसद खेल में लैंगिक समानता को मजबूत करना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच देना है. नया खेल, नई सोच” के नारे के साथ शुरू हुई इस लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो कुल 25 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए मुकाबला करेंगी.



